यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2010 (YUCA 2010)

प्रथम यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स (Young Uttarakhand Cine Awards -YUCA) का भव्य आयोजन 9 मई 2010 को नई दिल्ली स्तिथ डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में सम्पन्न हुआ । यंग उत्तराखण्ड ने सिनेमा जगत में एक नया अध्याय प्रारम्भ किया।  इस समारोह में उत्तराखंडी सिनेमा एवं संगीत जगत से जुड़े उन लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने वर्ष 2009 के दौरान इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कार्यक्रम को सिने कलाकारों, दर्शकों और मीडिया कर्मियों द्वारा भी बहुत सराहा गया । क्षेत्रीय भाषाई सिनेमा क्षेत्र में यह अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। इस कार्यक्रम में मुम्बई से उत्तराखण्ड मूल के अभिनेता धर्मेश तिवारी, हिमानी शिवपुरी एवं राहुल कुमार ने शिरकत की।
 
इस अवसर पर उत्तराखण्ड के लोकगायक, संगीतकार एवं कवि नरेंद्र सिंह नेगी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड एवं लोकगायक एवम कवि हीरा सिंह राणा को गोपाल बाबु गोस्वामी लीजेंडरी सिंगर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
 
जूरी सदस्यों के निर्णय एवम जनता की वोटिंग के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड वितरित किये गये।

 

Winners of Young Uttarakhand Cine Awards 2010

Award Category
Artist
Music Album/Film Name
सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार (फ़िल्म) राजेश जोशी ब्यो
सर्वश्रेष्ठ खलनायक रविन्द्र गोदियाल पीड़ा
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता संजय सिलोड़ी सिपैजी
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री गीता नेगी पीड़ा
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पूरब पंवार ब्यो
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री रचिता कुकरेती पीड़ा
सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म निर्देशक राकेश चन्द्र भट्ट ब्यो
सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म   ब्यो
सर्वश्रेष्ठ गीतकार प्रीतम भरतवाण मोरी राखियां खोली – हिया पराणी
सर्वश्रेष्ठ संगीतकार संजय कुमोला मोहना
सर्वश्रेष्ठ गायक किशन महिपाल ओ भाना रंगीला भाना – हो जिया
सर्वश्रेष्ठ गायिका मीना राणा पल्या गौं का मोहना – मोहना
सर्वश्रेष्ठ एल्बम   हो जिया

YOUNG UTTARAKHAND CINE AWARDS 2010

Picture Gallery of YUCA 2010

OUR memorable moments

Video Gallery of YUCA 2010

 Latest Updates/Stories

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit, sed diam nonummy nibh euismod .

Our blog