YUCA 2016- Musical Event
Promoting the Cine and Music Industry of Uttarakhand
वर्ष 2011 के दौरान उत्तराखंडी सिनेमा एवम संगीत जगत में महत्वपूर्ण योगदान के लिये 7 अप्रैल 2012 को नई दिल्ली स्तिथ फिक्की सभागार में तृतीय यंग उत्तराखण्ड सिने अवार्ड्स (Young Uttarakhand Cine Awards 2012- YUCA) का भव्य आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक हरक सिंह रावत विशिष्ट अथिति के रूप में मौजूद थे ।
अन्य अतिथि गणों में बीना भट्ट (निदेशक उत्तराखण्ड संस्कृति विभाग), उक्रांद नेता एवं पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, हिंदी सिनेमा के चर्चित कलाकार हेमन्त पाण्डे, शांतनु चौहान, और दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता संदीप शर्मा मुख्य थे। इस अवसर पर श्रीमती बीना भट्ट ने कहा कि यंग उत्तराखण्ड का यह बहुत ही सुंदर प्रयास है और इस प्रकार के प्रयास ही हमारी संस्कृति को आगे बढ़ा सकते हैं
। हरक सिंह रावत ने जीतसिंह नेगी जी को महान लोकगायक के सम्मान से सम्मानित किया एवं यंग उत्तराखण्ड के इस प्रयास की सराहना की। काशी सिंह ऐरी एवं पराशर गौड़ ने श्री चन्द्रसिंह राही जी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। बॉलीवुड अभिनेता हेमन्त पांडे ने कहा कि अच्छी स्क्रिप्ट हो तो वो जरूर उत्तराखण्ड की फिल्मों में काम करना चाहेंगे।
इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड सिने और थियेटर जगत के कई कलाकारों ने शिरकत की जिनमें नरेंद्र सिंह नेगी, रोशन धस्माना, हीरा सिंह राणा, ललित केशवान, राजेन्द्र धस्माना, मोहन लखेड़ा, सुनील पटनी प्रमुख थे।
Award Category |
Artist |
Music Album/Film Name |
सर्वश्रेष्ठ गीतकार | नरेंद्र नेगी | अब कथगा खैलू |
सर्वश्रेष्ठ संगीतकार | नरेंद्र नेगी | अब कथगा खैलू |
सर्वश्रेष्ठ गायक | नरेंद्र नेगी | अब कथगा खैलू |
सर्वश्रेष्ठ गायिका | मीना राणा | चंद्रा |
सर्वश्रेष्ठ एल्बम निर्देशक | अनिल बिष्ट | अब कथगा खैलू |
सर्वश्रेष्ठ एल्बम | अब कथगा खैलू | |
सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार(फ़िल्म) | घनानंद | गिरगिट और यमराज |
सर्वश्रेष्ठ खलनायक (फ़िल्म) | मदन डुकलांन | अब त खुलली रात |
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता (फ़िल्म) | राकेश गौड़ | मनस्वाग |
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री (फ़िल्म) | लक्ष्मी रावत | अब त खुलली रात |
सर्वश्रेष्ठ छायाकार (फ़िल्म) | राजेश रतूड़ी | मनस्वाग |
सर्वश्रेष्ठ कहानी | अनुज जोशी | अब त खुलली रात |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता | राकेश गौड़ | अब त खुलली रात |
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (फ़िल्म) | कुसुम चौहान | बड़ी माँ |
सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म निर्देशक | अनुज जोशी | अब त खुलली रात |
सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म | अब त खुल ली रात | |
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit, sed diam nonummy nibh euismod .
Our blog