Young Uttarakhand Cine Awards 2016 (YUCA 2016)

उत्तराखंड सिनेमा एवं संगीत जगत में बहुचर्चित अवार्ड शो यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स (Young Uttarakhand Cine Awards-YUCA) 2016 का सफल आयोजन दिल्ली के डा० सर्वपल्ली राधा कृष्णन सभागार में 7  मई 2016 को किया गया l सामाजिक संस्था “यंग उत्तराखंड” उत्तराखंड सिनेमा एवं संगीत जगत के प्रोत्साहन हेतु पिछले 6 वर्षो से यह आयोजन करता आ रहा है और ये सातवाँ अवार्ड शो था l 
 
दर्शकों से खचाखच भरे सभागार में उत्तराखंड सिने एवम संगीत जगत के जाने माने कलाकारों ने सिरकत की।  वही सामाजिक गतिविधियों में कार्यरत कई संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद थे l इस आयोजन में उत्तराखंड के चर्चित कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया l 
 
स्वर कोकिला अनुराधा निराला ने अपने अंदाज़ में अपने नयी एल्बम का गीत गाया,  वही युवा गायक किशन महिपाल ने फौंदडीया गीत से दर्शकों का मन मोह लिया l जग्वाल फिल्म के पार्श्वगायक सतेन्द्र फंडरियाल ने मेरी बौ सुरीला गीत को बेहरतीन अंदाज़ में गाकर गीत को एक बार फिर से जीवित कर दिया l तान्वा क्रिएटिव ग्रुप ने माधो सिंह भंडारी की मार्मिक कहानी को अपने नृत्य नाटिका से दर्शकों को भावुक कर दिया वही आशु वोरा ग्रुप एवं हल्द्वानी से प्रहलाद मेहरा की टीम ने रेखा बधाणी बिष्ट के साथ सुन्दर लोकगीत पर नृत्य से समा बाँध दिया l 
 
वहीँ बेहतरीन फ्यूज़न के साथ महेंद्र पंवार एवं सूरज वर्मा की परफॉरमेंस पर दर्शक झूम उठे l वौइस् ऑफ़ इंडिया (Winner of Voice of India)  विजेता पवनदीप राजन ने गढ़वाली, कुमाउनी और हिंदी गीत गाकर दर्शकों का मन मोह लियाl
 
यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड 2016 (YUVCA 2016) में इस वर्ष लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड (Young Uttarakhand Life Time Cine Awards) उत्तराखंड सिने जगत की निर्देशक, कहानीकार एवं अभिनेत्री सुशीला रावत को प्रदान किया वही गोपाल बाबु गोस्वामी लेजेंडरी सिंगर  (Young Uttarakhand Legendary Singer Award) का सम्मान उत्तराखंडी लोकगायिका रेखा धस्माना उनियाल को दिया गया l 
 
संगीत एल्बम श्रेणी में संगीत एल्बम “झुमक्याली” ने 6 में से 4 अवार्ड जीते l इस वर्ष संगीत एल्बम में 6 श्रेणियों में नामांकित कलाकारों में जूरी एवं दर्शकों के वोट के आधार पर जिन सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को चुना गया गया वो इस प्रकार हैंl 

 

Winners of Young Uttarakhand Cine Awards 2016

Award Category
Artist
Music Album/Film Name
सर्वश्रेष्ठ गीतकार गणेश वीरान (चदरी मेरी बहुत पुराणी – एल्बम ख़ास बात)
सर्वश्रेष्ठ संगीतकार संजय कुमोला (एल्बम – झुम्क्याली)
सर्वश्रेष्ठ गायक  प्रहलाद मेहरा झुम्क्याली खुटो में अलिझी रों मैं (एल्बम – झुम्क्याली)
सर्वश्रेष्ठ गायिका मीना राणा ओ पुरबा त्वेन मन लुट्याली (एल्बम पुरबा)
सर्वश्रेष्ठ एल्बम निर्देशक किशन महिपाल एल्बम – झुम्क्याली
सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम   झुमक्याली
     

special guests of YUCA 2016

YUCA

Lisa Moore

YUCA

Ola Green

YUCA

Josh Parker

YUCA

July Wood

YOUNG UTTARAKHAND CINE AWARDS 2016

Picture Gallery of YUCA 2016

OUR memorable moments

Video Gallery of YUCA 2016

 Latest Updates/Stories

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit, sed diam nonummy nibh euismod .

Our blog