YUCA 2016- Musical Event
Promoting the Cine and Music Industry of Uttarakhand
उत्तराखंड के प्रसिद्ध अवार्ड शो यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स 2017 (Young Uttarakhand Cine Awards 2017-YUCA) का दिल्ली के सिरीफोर्ट सभागार में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस वर्ष यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड्स में उत्तराखंडी फिल्म एवं संगीत जगत के कई सितारों को सम्मानित किया गया। हिट मेरा डांडा गौं को सर्वश्रेष्ठ एलबम चुना गया।
पद्मश्री बसंती बिष्ट जी को लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड एवं कुमाऊँ के प्रसिद्ध लोक गायक श्री दीवान सिंह कनवाल जी को गोपाल बाबू गोस्वामी लीजेंड्री सिंगर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली के सर्वपल्ली सभागार में रविवार देर रात तक आयोजित सम्मान समारोह में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद उपाध्यक्ष हेमंत पांडेय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वाइस ऑफ इंडिया में प्रतिभागी नेहा खंकरियाल की परफॉरमेंस पर दर्शक खूब थिरके।
म्यूजिकल अवार्ड में सोभन कैंतूरा को श्रेष्ठ गीतकार, बीना बोरा को श्रेष्ठ गायिका, जितेन्द्र को श्रेष्ठ गायक, अजय भारती श्रेष्ठ निर्देशक चुने गए। झुम्क्याली एलबम को तीन अलग-अलग केटेगरी में पुरस्कृत किया गया।
इस साल के ज्यूरी सदस्यों में डा.सतीश कालेश्वरी, सतेन्द्र फंडरियाल, सुभाष पांडेय शामिल थे। मौके पर लोकगायक प्रीतम भरतवाण, रजनीकांत सेमवाल, हीरा सिंह राणा, किशन महिपाल, आशु ग्रुप दिल्ली, ब्रह्मकमल संस्था, काश फ्यूजन बैंड, तान्वा ग्रुप दिल्ली ने खास प्रस्तुति दी। यंग उत्तराखंड की वार्षिक स्मारिका यंग उमंग का विमोचन किया गया।
Award Category |
Artist |
Music Album/Film Name |
सर्वश्रेष्ठ गीतकार | सोबन कैंत्युरा | गीत- मेरु पहाड़ मौल्यार सजी ग्ये ( एल्बम – रुब्सा) |
सर्वश्रेष्ठ संगीतकार | मोती शाह | एल्बम – हिट मेरा डांडा गौं |
सर्वश्रेष्ठ गायक | जितेंद्र चुनारा | गीत – हिट मेरा डांडा गौं, एल्बम -हिट मेरा डांडा गौं |
सर्वश्रेष्ठ गायिका | बीना बोरा | गीत- मारसा का टैर, एल्बम – मेरु रौंतेलु मुलुक |
सर्वश्रेष्ठ एलबम निर्देशक | अजय भारती | एल्बम – हिट मेरा डांडा गौं |
सर्वश्रेष्ठ एलबम | हिट मेरा डांडा गौं | |
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit, sed diam nonummy nibh euismod .
Our blog